Wednesday, October 29, 2008

ईश्वर के साथ बातचीत एक वास्तविकता

परमहंस योगानंद ने लिखा है-
ईश्वर के साथ बातचीत एक वास्तविकता है। उन्होने लिखा है कि जब वे भारत में थे (वे अमेरिका में रहते थे ताकि योग विद्या को पशिचमी देशों में फैलाया जा सके) तो उन्होंने उन संतों को देखा था जो परम पिता के साथ बातचीत करते थे। बातचीत करने वाले लम्हे में भी परमहंस जी मौजूद थे। परमहंस योगानंद लिखा है कि आप सब भी ईश्वर से बातचीत कर सकते हैं। एकतरफा बातचीत नहीं, वास्तविक बातचीत। ईश्वर से बातचीत में ईश्वर से उत्तर भी मिलता है। वे उत्तर देते हैं। हर आदमी ईश्वर से बातचीत कर सकता है। हम भगवान को उत्तर देने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। हम संदेह क्यों करें। संसार के धमॆग्रंथ भगवान अौर मनुष्य के बातचीत के उदाहरणों से भरे पड़े हैं।
परमहंस योगानंद की पुस्तक- ईश्वर से वाऱतालाप की विधि से साभार